JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

तृतीय राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) दो छात्राओं का चयन

तृतीय राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) दो छात्राओं का चयन

स्मृति व सुनीता लेंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग

डनूँ, 22 फरवरी 2022। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित तृतीय राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2021-2022 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जैन विश्वभारती संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना की दो स्वयंसेविकाओं स्मृति कुमारी व सुनीता चौधरी का चयन नागौर जिले से किया गया है। ये दोनों चयनित प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियेागिता में भाग लेंगी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता देश भर में एक साथ आयोजित की गई थी। जोधपुर क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिता में नागौर जिले से राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन के 382 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। इसमें प्रत्येक जिले से दो-दो प्रतिभागियों का चयन किया जाना था। नागौर जिले से दो प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो दोनों ही जैन विश्वभारती संस्थान के हैं। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका स्मृति कुमारी प्रथम स्थान पर रही तथा सुनीता चौधरी द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में स्मृति कुमारी ने ‘अतुल्य भारत’ तथा सुनीता चौधरी ने ‘आयुष्मान भारत’ विषय पर अपने विचार रखे। अब ये दोनों स्वयंसेविकाएं 25 फरवरी को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम प्रभारी डॉ. प्रगति भटनागर तथा इकाई द्वितीय प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह के मार्गदर्शन में रूपरेखा तैयार की गई थी। कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने दोनों स्वयंसेवी छात्राओं को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनकी उतरोत्तर प्रगति की शुभाशंषा व्यक्त की है।

Share:
Latest News