JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 8990098809

Code of Conduct

Anuvrat-based code of conduct for teachers, non-academic staff, and students of Jain Vishva Bharati Institute.

Anuvrat means "small vows" — a set of moral principles propagated by Acharya Tulsi as a movement for character building. Every member of the Jain Vishva Bharati Institute community — teachers, students, and staff alike — is expected to abide by these vows of self-discipline, non-violence, and ethical conduct.

अणुव्रत का अर्थ है "छोटे व्रत" — आचार्य तुलसी द्वारा चरित्र-निर्माण के एक आन्दोलन के रूप में प्रवर्तित नैतिक सिद्धान्तों का समूह। जैन विश्व भारती संस्थान परिवार के प्रत्येक सदस्य से — चाहे शिक्षक हो, विद्यार्थी हो या कर्मचारी — इन आत्म-अनुशासन, अहिंसा और नैतिक आचरण के व्रतों का पालन करने की अपेक्षा है।

Code of Conduct for Teachers & Academicians

TEACHER'S ANUVRATS

  • I will help as much in the building of student's character as in their mental development.
  • I will not adopt illegal means in helping students pass the examinations.
  • I will give no place to party politics in my educational institution; nor will I encourage my students to take part in it.
  • I will not use drugs and intoxicants.
  • I will contribute to the expansion of the Anuvrat Movement.

शिक्षक के लिए अणुव्रत

  • मैं विद्यार्थी के बौद्धिक-विकास के साथ-साथ चरित्र-विकास में भी सहयोगी बनूँगा।
  • मैं विद्यार्थी को उत्तीर्ण करने में अवैध उपायों का सहारा नहीं लूँगा।
  • मैं अपने विद्यालय में दलगत राजनीति को प्रश्रय नहीं दूँगा और न इसके लिए प्रोत्साहन करूँगा।
  • मैं मादक और नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करूँगा।
  • मैं अणुव्रत-प्रसार में अपना योगदान दूँगा।

Code of Conduct for Non-academic Staff & LSC Functionaries

ANUVRAT — CODE OF CONDUCT

  1. I will not willfully kill any innocent creature.
    • I will not commit suicide.
    • I will not commit foeticide.
  2. I will not attack anybody.
    • I will not support aggression.
    • I will endeavour to bring about world peace and disarmament.
  3. I will not take part in violent agitations or in any destructive activities.
  4. I will believe in human unity.
    • I will not discriminate on the basis of caste, colour, sect etc., nor will I treat anyone as an untouchable.
  5. I will practise religious toleration.
    • I will not rouse sectarian frenzy.
  6. I will observe rectitude in business and general behaviour.
    • I will not harm others in order to serve any ends.
    • I will not practise deceit.
  7. I will set limits to the practice of continence and acquisition.
  8. I will not resort to unethical practices in elections.
  9. I will not encourage socially evil customs.
  10. I will lead a life free from addictions.
    • I will not use intoxicants like alcohol, hemp, heroin, tobacco etc.
  11. I will always be alert to the problems of keeping the environment pollution-free.
    • I will not cut down trees.
    • I will not waste water.

अणुव्रत आचार संहिता

  1. मैं किसी निरपराध प्राणी का संकल्पपूर्वक वध नहीं करूँगा।
    • आत्म-हत्या नहीं करूँगा।
    • भ्रूण-हत्या नहीं करूँगा।
  2. मैं आक्रमण नहीं करूँगा।
    • आक्रामक नीति का समर्थन नहीं करूँगा।
    • विश्व-शान्ति तथा निःशस्त्रीकरण के लिए प्रयत्न करूँगा।
  3. मैं हिंसात्मक एवं तोड़फोड़-मूलक प्रवृत्तियों में भाग नहीं लूँगा।
  4. मैं मानवीय एकता में विश्वास करूँगा।
    • जाति, रंग आदि के आधार पर किसी को ऊँच-नीच नहीं मानूँगा।
    • किसी को अस्पृश्य नहीं मानूँगा।
  5. मैं धार्मिक सहिष्णुता रखूँगा।
    • साम्प्रदायिक उत्तेजना नहीं फैलाऊँगा।
  6. मैं व्यवसाय और व्यवहार में प्रामाणिक रहूँगा।
    • अपने लाभ के लिए दूसरों को हानि नहीं पहुँचाऊँगा।
    • छलनापूर्ण व्यवहार नहीं करूँगा।
  7. मैं ब्रह्मचर्य की साधना और संग्रह की सीमा का निर्धारण करूँगा।
  8. मैं चुनाव के सम्बन्ध में अनैतिक आचरण नहीं करूँगा।
  9. मैं सामाजिक कुरूढ़ियों को प्रश्रय नहीं दूँगा।
  10. मैं व्यसन-मुक्त जीवन जीऊँगा।
    • मादक तथा नशीले पदार्थों — शराब, गाँजा, चरस, हेरोइन, भाँग, तम्बाकू आदि का सेवन नहीं करूँगा।
  11. मैं पर्यावरण की समस्या के प्रति जागरुक रहूँगा।
    • हरे-भरे वृक्षों को नहीं काटूँगा।
    • पानी का अपव्यय नहीं करूँगा।

Code of Conduct for Students

STUDENT'S ANUVRATS

  • I will not resort to unfair means in the examinations.
  • I will not vandalize nor take part in violent activities.
  • I will not use obscene language, will not read pornographic literature and will not see obscene movies.
  • I will not use drugs and intoxicants.
  • I will not resort to unethical practices in elections.
  • I will not marry for a consideration in the form of dowry and under conditions of ostentation, nor will I participate in any such marriage.
  • I will not cut down trees and will not contribute to pollution.

विद्यार्थी के लिए अणुव्रत

  • मैं परीक्षा में अवैध उपायों का सहारा नहीं लूँगा।
  • मैं हिंसात्मक एवं तोड़फोड़-मूलक प्रवृत्तियों में भाग नहीं लूँगा।
  • मैं अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं करूँगा, अश्लील साहित्य नहीं पढ़ूँगा तथा अश्लील चलचित्र नहीं देखूँगा।
  • मैं मादक तथा नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करूँगा।
  • मैं चुनाव के सम्बन्ध में अनैतिक आचरण नहीं करूँगा।
  • मैं दहेज अनुबंधित एवं प्रदर्शन से युक्त विवाह नहीं करूँगा और न भाग लूँगा।
  • मैं बड़े वृक्ष नहीं काटूँगा और प्रदूषण नहीं फैलाऊँगा।