JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

नैतिक मूल्यों को ग्रहण करें एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए परिश्रम करें- आचार्यश्री महाश्रमण

नैतिक मूल्यों को ग्रहण करें एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए परिश्रम करें- आचार्यश्री महाश्रमण

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक सदस्यों ने किए अनुशास्ता केे दर्शन

लाडनूँ, 29 जुलाई 2026। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय के अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण ने विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों को एक परिवार के रूप में सामुहिक रूप से एक साथ एक त्याग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकगण और गैर शैक्षणिक कार्मिकों सहित समूचे स्टाफ द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष पर गुरुदेव के रूप में विश्वविद्यालय के अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सबने उनसे मंगलपाठ भी सुना। इस अवसर पर आचार्यश्री महाश्रमण ने सबसे आचार्य भिक्षु से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित प्रेरित करते हुए नैतिक मूल्यों को ग्रहण करने और अपने-अपने शैक्षिक उन्नयन के लिए परिश्रम करने पर बल दिया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, कुल सचिव देबाशीष गोस्वामी, प्रो. बीएल जैन, प्रो. युवराज सिंह खंगारोत, प्रो. लक्ष्मीकांत व्यास, डॉ. लिपि जैन, डॉ. गिरीराज भोजक, डॉ. रामदेव साहू, दशरथ सिंह, पंकज भटनागर, डॉ. जेपी सिंह, निरंजन सिंह सांखला आदि उपस्थित रहे।

Share:
Latest News