JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

शिक्षा विभाग में बीएड व एमएड के नवीन सत्र का ऑनलाईन शुभारम्भ

लाडनूँ, 3 नवम्बर 2020। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में नवीन सत्र-2020-21 का शुभारम्भ यहां ऑनलाईन किया गया। इस ऑनलाईन उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्ष्साता विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने की। कार्यक्रम में प्रो. जैन ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय और उसकी व्यवस्थाओं-सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षा विभाग और उसके संकाय सदस्यो के बारे में विस्तार से बताते हुये सभी का परचिय करवाया। साथ ही पाठ्यक्रम के बारे में भी बताया। प्रो. जैन ने इस अवसर पर ऑनलाईन अध्ययन एवं ऑफलाईन अध्ययन के बारे में बताया तथा अध्ययन के दौरान आने वाली विद्यार्थियों की समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुये उनका समाधान बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से भी उनकी समस्याओं और शंकायें पूछी तथा उनका भी समाधान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे और उन्होंन ऑनलाईन ही सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आभासिंह ने किया।

Share:
Latest News