JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

राष्ट्रीय एकता व दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया

राष्ट्रीय एकता व दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया

लाडनूँ, 28 अक्टूबर 2024। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग के अंतर्गत दीपोत्सव व सरदार पटेल जयंती का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन की अध्यक्षता में किया गया। प्रो. जैन ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि दीपावली हमारे देश की सांस्कृतिक एकता की प्रतीक है और लौहपुरूष सरदार पटेल देश की भैतिक एकता के पहरूए थे। इस बार 31 अक्अूबर को दोनों अवसर एक साथ आ रहे हैं। उन्होंने छात्राध्यापिकाओं से कहा कि सरदार पटेल का जीवन-दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। आजाद भारत में बिखरी हुई रियासतों का विलय करते हुए सरदार पटेल ने ही देश को एकता के सूत्र में बाधा था। पूरा देश हर वर्ष 31 अक्तूबर को उनकी जयंती ‘एकता दिवस’ के तौर पर मनाता हैं। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. अमिता जैन, डॉ. आभा सिंह, डॉ. गिरिराज भोजक, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, डॉ. ममता, खुशाल जांगिड, स्नेहा शर्मा, देवीलाल कुमावत आदि के साथ छात्राओं ने भी दीपोत्सव एवं सरदार पटेल के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।

Share:
Latest News