JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

61 विद्यार्थियों ने लिया प्लेसमेंट कार्यक्रम में भाग

लाडनूँ, 18 मई 2026। संस्थान की करियर काउंसलिंग तथा प्लेसमेंट सेल द्वारा योग के क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 61 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम जीवन विज्ञान विषय के पुरोधा मुनिश्री धर्मेश कुमार जी तथा अणुव्रत विश्व भारती के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री मनन कुमार जी के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीत के गायन से हुआ। इसके पश्चात करियर काउंसलिंग तथा प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. युवराज सिंह खंगारोत ने अपने स्वागत वक्तव्य के तहत बाहर से पधारे हुए विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगणों का स्वागत करने के साथ-साथ मंचस्थ मुनिवृन्द की कार्यक्रम की संकल्पना से लेकर उसके साकार क्रियान्वयन तक के साझा प्रयासों के प्रति हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित की।

मुनि श्री धर्मेश कुमार जी ने उपस्थित विद्यार्थियों के बीच मानव मूल्यों के विकास की बात कहते हुए वर्तमान समय में मूल्यपरक शिक्षा की महत्ता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा जीवन में सतत् सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए, जिससे कि समाज, देश एवं विश्व परोपकार की दिशा में आगे बढ़ा जा सके और इसके लिए उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेक्षा के साथ आत्मनिरीक्षण का महामंत्र दिया। मुनिश्री मनन कुमारजी ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थी जीवन में एक बेहतरीन मोड़ मानते हुए इसे विद्यार्थी जीवन की दिशा एवं दशा तय करने वाला बताते हुए सभी विद्यार्थियों के भावी जीवन के प्रति अपनी ओर से मंगल उद्गारों की अभिव्यक्ति दी। इस दौरान कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों ने आगन्तुक अतिथियों के समक्ष प्रेक्षाध्यान गीत भी प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के चयन के लिए अनुव्रत विश्व भारती तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस प्लेसमेंट कार्यक्रम के आयोजन में प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. युवराज सिंह खंगारोत व सदस्यों डॉ. आभासिंह डॉ. बलबीर सिंह, अभिषेक चारण का भी योगदान रहा। स्वागत सत्र का संचालन जीवन विज्ञान के राष्ट्रीय संयोजक उमेन्द्र कुमार गोयल द्वारा किया गया।

Share:
Latest News