JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का सम्मान

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का सम्मान

प्राकृतिक चिकित्सा का पशु चिकित्सा की दिशा में उपयोग पर भी काम होना जरूरी- प्रो. शर्मा

लाडनूँ, 11 जनवरी 2021। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने यहां जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के साथ सहयोगी रूप में कार्य करने की इच्छा जताई है। यह बात उन्होंने यहां जैविभा विश्वविद्यालय के अवलोकन और जानकारी प्राप्त करने के बाद बैठक में जाहिर की। उन्होंने कहा कि लाडनूँ में यह विश्वविद्यालय बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। विशेष रूप से यहां की प्राकृतिक चिकित्सा की व्यवस्था सराहनीय है। वे चाहते हैं कि इसका उपयोग पशु चिकित्सा की दष्टि से भी किया जावे और इस दिशा में विकास व अनुसंधान हो। दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने उन्हें जैविभा विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी और यहां की विशेषताओं के बारे में बताया। इस अवसर पर यहां उनका विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। प्रो. नलिन शास्त्री ने उन्हें विश्वविद्यालय का स्मृति चिह्न और साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर उनके साथ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च, जयपुर की डीन प्रो. संगीता शर्मा व प्रसार शिक्षा निदेशालय के निदेशक डाॅ. राजेश धूड़ीया भी थे। उनका भी इस अवसर पर स्वागत किया गया। उनके साथ आयोजित बैठक में रजिस्ट्रार रमेश कुमार मेहता, दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. अनिल धर, आरके जैन, डाॅ. विजेन्द्र प्रधान, डाॅ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे।

Share:
Latest News