JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

पंच प्राण पर आधारित पांच दिवसीय कार्यक्रम सुरों को अर्पित

पंच प्राण पर आधारित पांच दिवसीय कार्यक्रम सुरों को अर्पित

एकल गीत व कविता पाठ ने माहौल को देशप्रेम में डुबोया

लाडनूँ, 17 अगस्त 2023। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में चल रहे पंच दिवसीय पंचप्रण कार्यक्रम श्रृंखला के दूसरे दिन एकल गीत एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया। देश प्रेम आधारित इन सुर संगम कार्यक्रम ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने जीवन में राष्ट्रीयता के भाव को सर्वोत्कृष्ट मानते हुए राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित राष्ट्र निर्माण के संकल्पित पंचप्रणों विदेशी वस्तुओं के त्याग के साथ स्वदेशी वस्तुओं प्रति गहरी आस्था एवं लगाव रखने, प्राचीन भारतीय विरासत को संजोए रखने एवं उसमें अभिवृद्धि करने के भाव, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता में विश्वास व नागरिक कर्तव्यों में अगाध आस्था रखने की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं की प्रस्तुतियों पर प्रो. त्रिपाठी ने प्रस्तुतियों को प्रेरक सकारात्मक ऊर्जा बताया तथा भारतीय विकसित दृष्टिकोण के लिए अहम माना। उन्होंने प्राचीन भारतीय विश्वविद्यालयों नालंदा, तक्षशिला एवं विक्रमशिला की याद दिलाते हुए फिर लगन एवं मेहनत के साथ शिक्षा के उच्चतम स्तर तक देश को पहुंचाकर विश्व गुरु बनने का सपना साकार करने का आह्वान किया। छात्राओं प्रकृति चौधरी, हेमपुष्पा, प्रियंका भंसाली, अभिलाषा स्वामी, नेहा पारीक, यास्मीन बानो, कांता सोनी, मीनाक्षी भंसाली, तानिया खान, ईशा जांगिड़ व ट्विंकल भंसाली ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की सह-समन्वयक प्रेयस सोनी ने भी एक गीत संगीतमय सुनाते हुए आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी व्याख्याता अभिषेक चारण ने किया। कार्यक्रम में प्रो. रेखा तिवाड़ी, डॉ. प्रगति भटनागर, श्वेता खटेड़, मधुकर दाधीच, अनूप कुमार, देशना चारण, कार्यालय सहायक घासीलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share:
Latest News