JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गरिमा, रमा व मोनिका प्रथम रही

लाडनूँ, 9 सितम्बर 2021। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में गुरूवार को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “शिक्षक जागरूकता” विषय पर यह प्रतियोगिता स्नात्तक एवं स्नात्तकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में 162 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सांस्कृतिक सचिव डॉ. अमिता जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तीन प्रतिभागी गरिमा प्रजापत, रमा प्रजापत व मोनिका शर्मा रही। द्वितीय स्थान पर चैदह प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें मोनिका चैधरी, दिव्या, निशा कँवर, खुशबू चैधरी, आयशा परवीन, रुकसाना, संतोष थोलिया, पूनम स्वामी, झंकृति शर्मा, ममता कँवर, कुसुम, नेहा कँवर, निकिता मेघवाल व अरुणा शामिल हैं। तृतीय स्थान पर चयनित रहीं पंद्रह प्रतिभागियों में उषा रेगर, लक्ष्मी चैधरी, हिमानी गिटाला, संतोष जाखड़, मोनिका शर्मा, सपना टाटू, ऋतु शर्मा, निशा जाट, दीपिका, आरती खीचड़, निरमा, यशोदा स्वामी, दमयन्ती, कोमल मुंडेल, निशा स्वामी आदि सम्मिलित हैं। प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक सचिव डॉ. अमिता जैन एवं सदस्य डॉ. विनोद कस्बां व डॉ. लिपि जैन ने किया।

Share:
Latest News