JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

शिक्षा विभाग में ईयर ऑफ मिलेट्स पर सेमिनार का आयोजन

शिक्षा विभाग में ईयर ऑफ मिलेट्स पर सेमिनार का आयोजन

प्रकृति के अनुकूल खानपान है मोटे अनाज का सेवन- डॉ. शेखावत

लाडनूँ, 19 फरवरी 2022। जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित कार्यक्रम वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। योग जीवन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रद्युमन सिंह शेखावत ने सेमिनार में मिलेट्स में वैज्ञानिक तत्त्वों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि हमारे लिए प्रकृति ने अपने रहने के स्थान पर ही हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त उच्च गुणवता युक्त अनाज उत्पन्न किया है, जिसे वापस अपनाने और अपने आहार में शामिल करने की आवश्यकता है। उन्होंने वर्तमान समय के बदलते परिवेश, जीवन शैली के लिए मोटा अनाज को कैल्शियम युक्त, उच्च पोषण वाला चामत्कारिक अनाज बताया। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने मोटा अनाज को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया तथा कहा कि मिलेट्स की फसल में कीटनाशक दवाओं का प्रयोग नहीं होता है। अब प्राचीन विरासत रहे हमारे प्राचीन खान-पान की संस्कृति की तरफ वापस जाने का समय आ गया है। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बनवारी लाल जैन ने सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिस प्रकार का भोजन हम ग्रहण करते हैं, उसी प्रकार का हमारा मन, शरीर बनता है। संतुलित आहार का हमारी जीवन-शैली पर प्रभाव पड़ता है। हमें अपनी दिनचर्या में मोटे अनाज युक्त और चोकर युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सरोज राय ने कहा कि ‘अंतर्राष्ट्रीय ईयर ऑफ मिलेट्स’ समर्थित संकल्प का उद्देश्य समाहित करने से वैश्विक जागरूकता, खाद्य सुरक्षा, पोषण, आजीविका को सुरक्षित करना, किसानो की आय बढ़ाना, गरीबी उन्मूलन और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देने की दृष्टिकोण से प्रभावी है। भोजन में इन पोषक अनाजों को शामिल करने से हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। कार्यक्रम का आयोजन ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड पर किया गया। ऑनलाइन 100 और ऑफलाइन में 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त संकाय सदस्य डॉ. अमिता जैन, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. आभा सिंह, डॉ. गिरधारीलाल शर्मा, डॉ. अजीत पाठक, डॉ. बलवीर चारण आदि उपस्थित थे।

Share:
Latest News