JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

लैंगिक असमानता की रोकथाम के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम में व्याख्यान आयोजित

लैंगिक असमानता की रोकथाम के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम में व्याख्यान आयोजित

राष्ट्र की समुचित प्रगति के लिए लैंगिक समानता आवश्यक- डॉ. आभासिंह

लाडनूँ, 6 दिसम्बर 2023। जैन विश्वभारती संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की संयुक्त तत्वाधान में लैंगिक असमानता की रोकथाम हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम में बुधवार को व्याख्यान रखा गया। इस व्याख्यान में राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ.आभा सिंह ने बताया कि लैंगिक समानता की स्थिति बनी रहने पर ही राष्ट्र सदैव प्रगति की ओर अग्रसर होता है और अनेक संकटों से भी बचा रहता है। अंत में कार्यक्रम में इकाई द्वितीय प्रभारी डॉ.बलबीर सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में इस अवसर पर दोनों ईकाईयों की स्वयंसेविकाएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Share:
Latest News