JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के संरक्षण और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के संरक्षण और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

जैन विश्व भारती संस्थान लाडनूं में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के संरक्षण और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में तृतीय एक दिवसीय शिविर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 26 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्त संग्रहण में राजकीय चिकित्सालय लाडनूं की ओर से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पार्थ सारथी अरोड़ा के नेतृत्व में डॉ.महेंद्र कुमार वर्मा,चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर इरफान अली भाटी व कमला सेवदा,लैब टेक्नीशियन संपत सिंह शेखावत व स्नेहलता, नर्सिंग विद्यार्थी विष्णु शर्मा, जितेंद्र गुर्जर व राहुल गेना का योगदान रहा ।इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक व सेविकाओं,संस्थान सदस्यों तथा बुद्धि प्रकाश प्रांतीय प्रचारक आरएसएस ने रक्तदान कर पुनीत कार्य में योगदान दिया। शिविर का आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक तथा इकाई प्रथम प्रभारी डॉ. आभा सिंह तथा इकाई द्वितीय प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह का योगदान रहा।

Share:
Latest News