JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

जैविभा विश्वविद्यालय में गांधी जयंती पर होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

जैविभा विश्वविद्यालय में गांधी जयंती पर होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

‘हुनर हाट’ में संगीत, चित्रकला, फूट आइटम्स, दस्तकारी, मेहंदी, रंगोली आदि से दिखाया छात्राओं ने अपना हुनर

लाडनूँ, 29 सितम्बर 2023। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर यहां पांच दिवसीय समारोह का आयोजन जैन विश्वभारती संस्थान में किया जा रहा है। संस्थान के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शुरू किए गए इस समारोह के प्रथम दिवस ‘हुनर हाट’ लगाई गई। इसमें छात्राओं ने अपनी-अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न कलाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वाद्य-यंत्र वादन कला में ऐश्वर्या सोनी ने हारमोनियम, कोमल प्रजापत ने ढोलक, दिव्या पारीक ने गिटार और वृंदा दाधीच ने मंजीरा का कुशल वादन कर सबको रिझाया। इन सभी ने संगान भी प्रस्तुत किए। इनके अलावा हुनर हाट में रंगोली, मिठाई-पकवान बनाने, चित्रकला, हाथों में मेहंदी सजाने, हस्तशिल्प तैयार करने, व वस्त्र सिलाईकला का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। विश्वविद्यालय के विशेषाधिकारी प्रो. नलिन के. शास्त्री, रजिस्ट्रार प्रो. बीएल जैन, उप रजिस्ट्रार विनीत सुराणा, प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. रेखा तिवाड़ी, डॉ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, जगदीश यायावर आदि ने सभी का निरीक्षण किया और मुक्त कंठ से सराहना की। प्रो. शास्त्री ने कहा कि छात्राओं में विभिन्न कलाओं में अच्छी दक्षता है, लेकिन फिर भी इन्हें अधिक निखारने के लिए और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अच्छे ट्यूटर को बुलाने, इनकी कला की वृहद् प्रदर्शनी आयोजित करने और कलात्मक वस्तुओं की उचित मूल्य पर बिक्री करने की व्यवस्था विश्वविद्यालय की ओर से होनी चाहिए। इस सम्बंध में सभी ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

रंगोली में सुदेश, सिलाई में कोमल व मेहंदी में रूचिका प्रथम रही

हुनर हाट संयोजिका डा. अमिता जैन ने बताया कि रंगोली हुनर में छात्राओं ने समूह बनाकर अपनी कला को फर्श पर रंग-बिरंगे रंगों से उभारा। उन्हें महात्मा गांधी के योगदान, स्वच्छ भारत अभियान आदि को अपनी थीम बनाकर रंगोलियां बनाई, वहीं चन्द्रयान को लेकर भी रंगोली सजाई गई। सुमित्रा, अनिषा, प्रियंका, सुमन, विद्या, निकिता, अर्चना शर्मा, चुकी, मनीषा, दिव्या, राधिका, पूजा व शारदा के नेतृत्व में 100 से अधिक छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। इनमें से सुदेश चौधरी ग्रुप प्रथम रहा, सुनीता डूडी ग्रुप द्वितीय व पूजा चौधरी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। मेहंदी प्रतियोगिता में एक दर्जन छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से रूचिका पारीक प्रथमू, यशोदा द्वितीय और मिताली सोनी तृतीय रही। वस्त्र सिलाई कला की प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों से वस्त्रों की कटिंग और हाथ की सिलाई करके सुन्दर परिधान तैयार किए, जिनमें चुन्नी घाघरा व राजपूती ड्रेस की परम्परागत ड्रेस से लेकर सलवार सूट, प्लाजा सूट, सरारा कुर्ता, फ्रॉक, टॉप-नुड्डी, नायरा कुर्ता आदि बनाकर उनका प्रदर्शन किया। इनमें प्रथम स्थान पर कोमल प्रजापत रही। द्वितीय मंजू गोदारा व तृतीय मिताली सोनी रही।

पैंटिंग में दिव्या, दस्तकारी में नीलम व भोजन कला में नेहा प्रथम रही

पैंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ कर एक प्रस्तुतियां दी और दर्शकों को अपनी कला से अचम्भित कर दिया। इस प्रतियोगिता में दिव्या भास्कर प्रथम रही। हिमांशी चौधरी व ममता ने द्वितीय स्थान पाया और मिताली सोनी तृतीय स्थान पर रही। आर्ट एंड क्राफ्ट में छात्राओं ने सुन्दर दस्तकारी आइटम्स तैयार करके उनका प्रदर्शन किया। इनमें आकर्षक कलात्मक पायदान, तोरण, थालपोश, आरती की थाली, वाल-डेकोरेशन आदि विभिन्न निर्माण की हुई सामग्री से सभी चकित रह गए। इसमें नीलम शर्मा प्रथम, सिमरन सोनी द्वितीय तथा निकिता प्रजापत तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार छात्राओं भोजन की विविध स्वादिष्ट डिश तैयार करके उनका प्रदर्शन किया, जिसमें उन्हें डिश का नाम, उनको बनाने की रेसिपी का भी प्रदर्शन किया। कोरिया की वेजीटेरियन डिश ‘टबोकी’ की सभी ने प्रशंसा की। दही-बड़ों के जायके, लस्सी के स्वाद, गुलाब व गुलकंद के शरबत और अन्य विविध लजीज आइटम्स बेहतर स्वाद से भरपूर थे। फूड आईटम्स प्रतियोगिता में नेहा सोनी प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर जेति बुरड़क, मोनिका बुरड़क, हर्षिता सोनी व चंचल सोनी संयुक्त रूप से रही तथा आरती चौहान, निर्मला बिशोर, कीर्ति सोनी, व राजनन्दानी सामूहिक रूप से तृतीय स्थान पर रही।

Share:
Latest News