JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

दीपावली पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

दीपावली पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

लाडनूँ, 28 अक्टूबर 2024। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में मनाए गए तीन दिवसीय दीपावली कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, साहित्यक कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साहित्यक कार्यक्रम में संयोजक देवीलाल कुमावत की देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि दीपावली का पर्व कार्तिक अमावस्या को पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने धर्म से अधर्म पर विजय प्राप्त की थी। विभागाध्यक्ष प्रो. बी. एल. जैन ने बताया कि दीपावली का पर्व राष्ट्रीय एकता का पर्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं। यह पर्व मानव को समस्त बुराइयां छोड़कर अच्छाइयां अपनाने पर बल देता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीएसी-बीएड तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं रश्मि और आयुषी ने भजन प्रस्तुत किया। इनसे पूर्व स्वच्छता अभियान में डॉ. आभा सिंह, डॉ. ममता और खुशाल जांगिड़ के नेतृत्व में स्वच्छता का कार्यक्रम सभी छात्राओं ने विभाग मे किया। इन सभी कार्यक्रमों में सभी संकाय सदस्य डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. अमिता जैन, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. गिरिराज भोजक, डॉ. गिरधारी शर्मा, स्नेहा शर्मा आदि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Share:
Latest News