JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

राष्ट्रीय स्तरीय सात दिवसीय जैन स्काॅलर कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय स्तरीय सात दिवसीय जैन स्काॅलर कार्यशाला आयोजित

प्राकृत सहित संस्कृत, कर्म मीमांसा व जैन भूगोल पर करवाया गया अध्ययन

लाडनूँ, 13 नवम्बर 2024। आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना के अन्तर्गत जैन स्काॅलर के चतुर्थ बैच के सात दिवसीय पांचवें सत्र में जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय की डाॅ. समणी संगीत प्रज्ञा ने प्राकृत भाषा का अध्यापन स्काॅलर्स को करवाते हुए प्राकृम भाषा में तद्धित प्रत्ययों के प्रयोग के बारे में सरल भाषा में समझाया। राजू दूगड़ ने भी प्राकृत भाषा के बारे में जानकारी प्रदान की। अखिल भारतीय महिला मंडल के तत्वावधान में जैन विश्व भारती परिसर में ‘रोहिणी’ भवन में इस जैन स्कालर कार्यशाला में प्राकृत, संस्कृत, कर्म मीमांसा और जैन भूगोल की कक्षाएं आयोजित की गई। इन राष्ट्रीय स्तर की कार्यशालाओं का आयोजन साल में दो बार लाडनूं में ही किया जाता है। प्राकृत भाषा का अध्ययन इन सभी कार्यशालाओं में शुरू से ही समणी डाॅ. संगीतप्रज्ञा द्वारा करवाया जाता है। वर्तमान में आयोजित कार्यशाला में 17 स्कालर्स ने भाग लिया।

Share:
Latest News