लाडनूँ, 24 नवम्बर 2025। संस्थान में संचालित एनसीसी की 13 राज गल्र्स बटालियन द्वारा 24 नवम्बर को एनसीसी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने पोस्टर निर्मित करके एनसीसी के महत्व और देश हित में योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने की। इस अवसर पर नए एनसीसी कैडेट्स का स्वागत किया गया। डाॅ. राठौड़ ने कैडेट्स द्वारा बनाए गए पोस्टर्स का अवलोकन किया और उन्हें सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने सभी कैडेट्स को अनुशासन ओर एकता की सीख दी। साथ ही एनसीसी की तीनों विंग की जानकारी दी। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी डाॅ. आयुषी शर्मा ने जानकारी दी कि संस्थान की एनसीसी की सीनियर अंडर आॅफिसर कोमल प्रजापत का चयन आर्मी डे परेड के लिए हुआ है। कार्यक्रम में अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष डज्ञॅ. बलबीर सिंह ने सबको एनसीसी दिवस की बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।



