JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

छात्र दिवस के रूप में मनाया डॉ. एपीजे कलाम का जन्मदिन

छात्र दिवस के रूप में मनाया डॉ. एपीजे कलाम का जन्मदिन

लाडनूँ, 15 अक्टूबर 2022।जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर छात्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. कलाम एक ऐसी शख्सियत थे, जिनका जीवन सादगीपूर्ण होने के साथ ही उच्च स्तरीय दृष्टिकोण एवं चिंतन से युक्त भी था। उन्होंने कहा कि डा. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व इस दिशा में सटीक उदाहरण है कि जीवन में विपरीत परिस्थितियों तथा असफलताओं के बावजूद भी सफलता प्राप्त करने का दृढ़ निश्चय मनुष्य को श्रेष्ठ एवं उच्च बनाता है और लक्ष्य प्राप्ति में सहायक प्रेरक बनता है। प्रो. त्रिपाठी ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य प्रो.रेखा तिवारी, डॉ. प्रगति भटनागर, श्वेता खटेड़, अभिषेक शर्मा, प्रेयस सोनी, तनिष्का शर्मा, घासीलाल शर्मा, देशना चारण आदि एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share:
Latest News